भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे पर नहीं थमा घमासान, संजय सिंह बोले, पार्टी में इसे लेकर है कलह
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
आप ने लगातार दूसरे दिन भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे के चयन को हवा दी है। पार्टी का कहना है कि भाजपा में इस मामले पर भीषण आंतरिक कलह है। आपसी झगड़े की वजह से ही घोषणा के दो घंटे बाद ही प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम वापस ले लिया गया।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि नाम वापस लेकर भाजपा ने एक तरह से आप व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वॉकओवर दे दिया है।
पार्टी दफ्तर में सोमवार को मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम को लेकर भारी कलह के कारण मनोज तिवारी का नाम दो घंटे में ही वापस ले लिया गया।
दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सार्वजनिक मंच से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था। संजय सिंह ने दावा किया कि तिवारी का नाम आते ही भाजपा के अंदर जंग शुरू हो गई थी।
इस घटना से साफ है कि भाजपा के पास कोई ऐसा नेता नहीं है, जो अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कर सके। संजय सिंह ने कहा कि रविवार को मनोज तिवारी का नाम आने पर आप ने खुशी जाहिर की थी। इससे आम दिल्लीवालों को अपने सीएम का फैसला करने में आसानी होती।